पत्नी से विवाद के बाद दो बच्चों को लेकर भागे पति को 24 घंटे में दबोचा, मासूमों को सकुशल परिजनों को सौंपा !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

25 अगस्त 2026 : थाना शाहपुर पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए पारिवारिक विवाद के बाद दो मासूम बच्चों को लेकर फरार हुए पिता के चंगुल से बच्चों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामद बच्चों को उनकी मां व परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर (बशारतपुर) निवासी अशोक शर्मा (पुत्र स्वर्गीय विजयनाथ शर्मा) का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से अपने दो छोटे बच्चों को जबरन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में पीड़िता ने शाहपुर थाने में पति अशोक शर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे ‘अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी’ अभियान के तहत निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन और शाहपुर थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस की कड़ी मशक्कत और सटीक सुराग के आधार पर 24 घंटे के भीतर बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला गया और परिजनों को सौंप दिया गया इस सफलता में उप-निरीक्षक माधवी सिंह , उप-निरीक्षक पवन कुमार यादव कांस्टेबल नरसिंह यादव ने भी अपना अहम योगदान दिया।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts