उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
5 मई 2026 : जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बाबू में आयोजित सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड, मंच स्थल, पार्किंग, आगमन-प्रस्थान मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। पूरे कार्यक्रम क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर और जोन में विभाजित कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अभेद्य सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, सघन चेकिंग अभियान, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो| ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्व में ब्रीफ कर सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे, जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री का दौरा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। महाराजगंज पुलिस ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





