चेयरमैन श्री विनय कुमार श्रीवास्तव ने फिता काटकर किया शुभारम्भ !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज
22 अगस्त 2026 : केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग में अब आधुनिक एवं विश्वस्तरीय मशीनों के माध्यम से आंखों की बेहतर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में डार्क रूम का शुभारंभ चेयरमैन श्री विनय कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस दौरान डीन प्रोफेसर डॉ. संकल्प द्विवेदी सहित नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे। शुभारंभ के अवसर पर चेयरमैन ने नेत्र विभाग में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक मशीनों के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली और इन सुविधाओं को जनपदवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच और उपचार के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। नेत्र रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमजद खान ने बताया कि आंखें शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। इसी उद्देश्य से विभाग में आधुनिक तकनीक और उन्नत मशीनों के माध्यम से विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। विभाग में स्लिट लैम्प, ऑट रिफ्रैक्टोमीटर, टोनोमीटर, फंडस कैमरा, OCT मशीन, पेरिमीटर/विजुअल फील्ड एनालाइज़र, B-Scan Ultrasonography, केरेटोमीटर, लेन्सोमीटर, फेको मशीन, YAG Laser और ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप जैसी अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। इन उपकरणों के माध्यम से आंखों का नंबर, कॉर्निया की स्थिति, आंखों का आंतरिक दबाव, रेटिना, ऑप्टिक नर्व और दृष्टि क्षमता की गहन जांच की जा सकेगी। वहीं ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, रेटिना संबंधी रोग, दृष्टि कम होना और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान एवं उपचार में भी आधुनिक तकनीक मददगार होगी। मोतियाबिंद के आधुनिक ऑपरेशन के लिए फेको मशीन तथा सूक्ष्म नेत्र सर्जरी के लिए ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप जैसी तकनीकों से उपचार को अधिक सटीक और सुरक्षित बनाने में सहायता मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ये सभी सुविधाएं सरकारी दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि आंखों में दर्द, लालिमा, धुंधला दिखाई देना, बार-बार सिरदर्द, आंखों से पानी आना अथवा दृष्टि में किसी भी प्रकार की कमी होने पर समय रहते नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें। समय पर जांच और उचित उपचार के साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग से आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



