डम्फर हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में वांछित चालक गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

22 अगस्त 2026 : डम्फर से हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत के मामले में निचलौल पुलिस ने वांछित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक के पास भारी वाणिज्यिक वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद वह डम्फर चला रहा था। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, राहुल कुशवाहा (22) पुत्र संजय कुशवाहा, निवासी जंगल शाहपुर, पोस्ट सिंघापट्टी, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर, 22 अगस्त को अपने पिता के साथ थाना निचलौल पहुंचा। उसने अपना ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। जांच में लाइसेंस भारी वाणिज्यिक/परिवहन वाहन चलाने के लिए वैध नहीं पाया गया। आरोप है कि राहुल ने डम्फर संख्या UP53 JT 5551 को हाईवे पर तेज एवं लापरवाही से चलाया, जिसके चलते गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में रवि पुत्र रामव्यास, शनि पुत्र रामक्यास और विवेक पुत्र स्व. संतोष, निवासी पंचमा थाना निचलौल, तथा रिकेश पुत्र श्रीपत वियार निवासी गोगहरा थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी राहुल कुशवाहा को 22 अगस्त 2026 को दोपहर 12:10 बजे थाना निचलौल परिसर से गिरफ्तार किया। मामले में मु0अ0सं0 228/2026 के तहत धारा 281, 105 व 324(4) बीएनएस में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts