उत्तर प्रदेश : महराजगंज
22 अगस्त 2026 : जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना कोल्हुई परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा ने उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। भूमि विवाद और आपसी विवाद से जुड़े मामलों में मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करने तथा दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रभावी समाधान कराने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि समाधान दिवस में प्राप्त किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा शिकायतों के समाधान के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



