पेंशन बहाली ही कर्मचारियों का एकमात्र लक्ष्य !
फ्री की रेवड़ी बांटना बंद कर कर्मचारियों को पेंशन दे सरकार !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
22 अगस्त 2026 : दिनांक 21 अगस्त को पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को समर्थन देने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल के नेतृत्व में परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि कर्मचारियों को शेयर बाजार आधारित एनपीएस और यूपीएस स्वीकार नहीं है। देश के करोड़ों कर्मचारी एवं शिक्षकों का एकमात्र लक्ष्य पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली है और सरकार को हर हाल में कर्मचारियों की इस जायज मांग को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि एक ओर देश विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर वर्षों तक देश की सेवा करने वाले कर्मचारियों को अपने बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। श्री शुक्ल ने कहा कि जब सांसदों और विधायकों को विभिन्न प्रकार की पेंशन, भत्ते एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था क्यों नहीं बहाल की जा सकती ? उन्होंने सरकार से मांग की कि ‘वन नेशन, वन पेंशन’ की नीति लागू करते हुए सभी के लिए समान एवं सम्मानजनक पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की जायज मांग की लगातार अनदेखी सरकार के लिए गंभीर परिणाम लेकर आ सकती है। राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि सरकार को चुनावी लाभ के लिए मुफ्त की रेवड़ियां बांटने की नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का उपयोग देश के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने में भी किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से एनपीएस एवं यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः बहाल करने की मांग की। परिषद के संरक्षक अशोक पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चाहते हैं कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में लागू की गई नई पेंशन व्यवस्था की विसंगति को भी दूर करे और देश के कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इस अवसर पर अशोक पांडेय, पं. श्याम नारायण शुक्ल, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह, अनूप श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, सुभाष पांडेय, रामधनी पासवान, राजकुमार, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



