उत्तर प्रदेश : महराजगंज
7 अगस्त 2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने जिला बदर (तड़ीपार) के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लक्ष्मीनगर टोला तिसुरी निवासी शिवम पाण्डेय (27 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत की गई कार्रवाई के क्रम में अभियुक्त को छह माह के लिए जनपद से तड़ीपार किया गया था तथा न्यायालय के आदेशों से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद 6 अगस्त 2026 को पुलिस चेकिंग के दौरान शिवम पाण्डेय अपने घर पर मौजूद मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन किया है। इस पर थाना सोनौली में उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 73/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचन्द्र राय, कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह तथा कांस्टेबल भानूप्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


