पीएनसी/एनएचआई द्वारा रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

5 अगस्त 2026 : फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग नौतनवा–सोनौली–गोरखपुर मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के समीप एनएचआई/पीएनसी द्वारा रास्ता बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग बंद होने से अस्पताल तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल तक पहुंचने का यह प्रमुख मार्ग अवरुद्ध होने से आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते मार्ग नहीं खोला गया तो किसी गंभीर मरीज की जान भी खतरे में पड़ सकती है। मौके पर मौजूद समाजसेवी करमचंद यादव, शमशेर उर्फ लंबू (पूर्व प्रधान), पवन कुमार यादव उर्फ तोलन (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था से तत्काल मार्ग खुलवाया जाए, ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लोगों का आवागमन पहले की तरह सुचारु रूप से हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करना आम जनता की सुविधा और मरीजों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts