कोल्हुई में कारपेंटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

7 अगस्त 2026 : कोल्हुई महराजगंज कस्बे के सोनारी गली निवासी 35 वर्षीय कारपेंटर दिनेश प्रजापति ने गुरुवार देर रात अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह कमरे में उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, दिनेश गुरुवार रात नशे की हालत में घर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद दिनेश अपने कमरे में चले गए, जबकि उनकी पत्नी तीनों नाबालिग बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई। शुक्रवार सुबह बच्चे पिता को जगाने के लिए कमरे में पहुंचे, लेकिन काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर दिनेश साड़ी के फंदे से लटके मिले। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि दिनेश को शराब पीने की लत थी। पत्नी अक्सर उन्हें शराब छोड़ने और बच्चों के भविष्य का ध्यान रखने के लिए समझाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच समय-समय पर विवाद भी होता रहता था। दिनेश अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। तीनों बच्चे नाबालिग हैं। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद पत्नी के सामने बच्चों के पालन-पोषण और परिवार के भरण-पोषण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts