उत्तर प्रदेश : महराजगंज
5 अगस्त 2026 : जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर लगभग 18 से 20 कुंतल लहन नष्ट कर दिया। इस दौरान एक पुरुष एवं तीन महिलाओं सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह की टीम ने ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 18-20 कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस कार्रवाई में शिवशंकर यादव उर्फ सिनक, कुसमावती, प्रमिला साहनी एवं मालती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षकों, महिला पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



