उत्तर प्रदेश : महराजगंज
5 अगस्त 2026 : जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) के.के. उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न फ्लोर मिलों का निरीक्षण कर आटा एवं मैदा के नमूने संग्रहित किए। निरीक्षण के दौरान जायसवाल एग्रो इंडस्ट्रीज़ प्रा.लि., मनीकौरा (फरेंदा) से आटा एवं मैदा के नमूने लिए गए, जबकि हिन्दुस्तान फ्लोर मिल, प्रसन्ना (नौतनवा) से गेहूं के आटे का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को विधिक प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिल संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का अनुपालन करने के निर्देश दिए। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह एवं पवन गौड़ शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




