कानापार में शिव मंदिर की नई दीवार भरभरा कर गिरीः एक माह मे ढही 10 लाख की बाउंड्रीवाल, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

10 जुलाई 2026 : विकास खंड धानी के ग्राम सभा कानापार के घुरक टोलिया स्थित शिव मंदिर परिसर में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनी बाउंड्रीवाल एक महीने के भीतर ढह गई। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी धन के उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण योगेंद्र, राजेश के अनुसार, जिस बाउंड्रीवाल को वर्षों तक मंदिर की सुरक्षा करनी थी, वह एक माह भी नहीं टिक सकी। लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ, जिसके कारण नई दीवार मलबे में बदल गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी परिसर में कुछ समय पहले लगभग 5 लाख रुपये की लागत से एक धर्मशाला का निर्माण भी कराया गया था। बाउंड्रीवाल के ढहने से इन विकास कार्यों की गुणवत्ता पर स्वाभाविक रूप से प्रश्नचिह्न लग गया है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों,कर्मचारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर गुणवत्ता की जांच होती, तो सरकारी धन की यह बर्बादी रोकी जा सकती थी।इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव संदीप गौड़ ने जानकारी दी कि निर्माण कार्य का कुछ भुगतान अभी शेष है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का दोबारा निर्माण कराया जा रहा है।

ब्लॉक ब्यूरो चीफ धानी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts