
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
31 मार्च 2026 : जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार रात धरैचा टोला सोनपिपरी गांव में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित मोहम्मद याकूब का आरोप है कि पड़ोसी उनकी जमीन पर जबरन छप्पर डालने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पहले से साजिश के तहत हमला कर दिया। इस हमले में याकूब की पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे काफी खून बहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। कोल्हुई थाने के एसओ अखिलेश सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में जब्बार, अब्दुल रज्जाक, शाहजहां, जोहरा, जनतुन्निशा और शाहिना शामिल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि गांवों में जमीन विवाद कितनी तेजी से हिंसा का रूप ले लेते हैं, जिससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



