115 कर्मचारियों के अभिलेखों का हुआ परीक्षण, त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू !

कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए परिषद सदैव प्रतिबद्ध !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

6 जुलाई 2026 : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर के तत्वावधान में सोमवार को लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में एनपीएस/एनएसडीएल पोर्टल की त्रुटियों के निस्तारण हेतु विशेष सुधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 30 विभागों के 115 कर्मचारियों ने अपने अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज जमा किए। एनएसडीएल पोर्टल के विशेषज्ञों द्वारा सभी प्रकरणों का परीक्षण कर त्रुटियों का सत्यापन किया गया तथा उनके ऑनलाइन संशोधन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा के उद्देश्य से लागू की गई डिजिटल व्यवस्था आज तकनीकी एवं अभिलेखीय त्रुटियों के कारण अनेक कर्मचारियों के भविष्य के लिए चिंता का विषय बन गई है। यदि इन त्रुटियों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो हजारों कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक एवं प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि शिविर में कर्मचारियों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा एनपीएस पासबुक सहित आवश्यक अभिलेख प्राप्त किए गए हैं, जिनके आधार पर पोर्टल पर ऑनलाइन संशोधन कराया जाएगा। यह शिविर आगे भी निरंतर चलता रहेगा जिन भी कर्मचारी पेंशनर को एनपीएस एनएसडीएल पोर्टल में सुधार करना है वह लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड 3 में अनूप कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 7651938191 पर संपर्क कर अपना अभिलेख सही कराएं। रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर अर्जित अवकाश (Earned Leave) की गलत प्रविष्टियों के कारण अनेक कर्मचारियों के 300 दिनों के स्थान पर मात्र 38, 65 अथवा 70 दिन ही दर्ज हैं। यदि समय रहते इन त्रुटियों का संशोधन नहीं हुआ तो सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों को लाखों रुपये के वैध भुगतान से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि नई पेंशन योजना (NPS) के अंतर्गत अनेक कर्मचारियों का PRAN खाता नियुक्ति के 5 से 10 वर्ष बाद भी पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो सका है। विशेष रूप से पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों में यह समस्या गंभीर रूप से सामने आई है, जिससे उनकी सेवानिवृत्ति निधि एवं सामाजिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त एनपीएस पोर्टल पर जन्मतिथि, नाम एवं पिता के नाम की त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के कारण कर्मचारियों को समयपूर्व सेवानिवृत्ति, पेंशन स्वीकृति तथा अन्य सेवा संबंधी देयकों के भुगतान में अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सेवाकाल के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने की स्थिति में पोर्टल की त्रुटियों के कारण आश्रितों को मृत्युोपरांत देयकों के भुगतान एवं अनुकम्पा नियुक्ति में भी गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार से मांग की है कि मानव संपदा एवं एनपीएस/एनएसडीएल पोर्टल की त्रुटियों के निस्तारण हेतु प्रत्येक विभाग में विशेष सुधार अभियान (Special Correction Drive) चलाया जाए, ताकि कोई भी कर्मचारी अथवा उसका परिवार केवल तकनीकी या लिपिकीय त्रुटियों के कारण अपने वैधानिक अधिकारों से वंचित न रहे। शिविर में रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, अशोक पांडेय, पं. श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली, सुभाष पाण्डेय, हरिशंकर प्रसाद दुबे नरेंद्र लाल अजय कुमार सिंह रामदास, शैलेश, त्रिलोकी शर्मा, रामेश्वर, ब्रम्हा, रामधनी पासवान, परमशिला, अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts