रोजा चीनी मिल ने निकाली मोटरसाइकिल कृषक जागरूकता रैली !

उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर

17 अक्टूबर 2026 : अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट रोजा, शाहजहाँपुर के द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई अभियान हेतु मोटरसाइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे इकाई प्रमुख पंकज गोयनका द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया| इस अवसर पर सहायक उपाध्यक्ष (गन्ना) अवधेश चन्द्र गुप्ता, सहायक उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) दिनेश सिंह, महाप्रबन्धक (एकाउंट्स एण्ड फाइनेंस) मोईन खान, उप महाप्रबन्धक (गन्ना) अनिल सिंह चौहान एवं उप महाप्रबन्धक (गन्ना) सत्येन्द्र कुमार मिश्र उपस्थित रहे। इकाई प्रमुख महोदय द्वारा किसानों को बताया गया कि हमारी चीनी मिल द्वारा बंदरों व जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु लोहे की जाली लगाने पर 6000 रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान दे रही है साथ ही काटूगोल्ड एवं एकसूत्रा दवाई 50% अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके उपयोग से फसल सुरक्षा में आसानी होगी। सहायक उपाध्यक्ष गन्ना महोदय द्वारा कृषकों को बताया गया कि मिल द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई पर सरसों का बीज, कीटनाशक व फफूंदनाशक दवाओं तथा अवध शक्ति पोटाश पर 50% अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ना बुवाई कर उठाएं।साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रेंच विधि से चार फिट पर गन्ना बोने वाले किसानों को 500 रुपए प्रति एकड़ का अनुदान मिल द्वारा दिया जा रहा है। उप महाप्रबन्धक गन्ना श्री अनिल सिंह चौहान द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई के साथ सहफसली खेती कर दोगुना लाभ कमाने के बारे में बताया गया तथा यह भी बताया कि इस समय लगाए हुए गन्ने की पर्चियां पेड़ी गन्ने के साथ मिलेगी तथा इस समय के गन्ने में कीट,रोग भी कम लगते हैं जिससे गन्ने की पैदावार अधिक होती है और यह संदेश दिया गया कि किसानों की खुशहाली का रास्ता गन्ने के खेत से होकर जाता है। इसी क्रम में उप महाप्रबन्धक गन्ना श्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि अन्य फसलों की अपेक्षा गन्ने की फसल में अधिक लाभ है, क्योंकि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में अन्य फसलों में किसान बंधुओं को बहुत हानि उठानी पड़ी है, जिनके नुकसान की सुध लेने कोई नहीं आया, परन्तु हम चीनी मिल के लोग किसानों के हर सुख-दुःख में सदैव साथ रहकर उनका हौसला बढ़ाते हैं।और हर सम्भव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, साथ ही उन्होंने बताया कि लेबरों की समस्या को देखते हुए, चीनी मिल रोजा एम टी पी मशीन द्वारा कृषकों को गन्ना बुवाई पर प्रति एकड़ 1000 रुपये का अनुदान दे रही है। यह मशीन कूंड निकालना, खाद डालना, दो दो आँख के गन्ने के टुकड़े स्प्रे करते हुए डालना तथा हल्की मिट्टी गिराने के साथ ही सहफसली की भी बुवाई करती है। रैली में वरिष्ठ गन्ना विकास अधिकारी जैनेन्द्र सिंह, अमित सिंह,सहित समस्त फील्ड स्टाफ एवं सभी सर्किलों से आये सम्मानित कृषकगण उपस्थित रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु जागरूक करना तथा मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी को गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुँचाना है।

जिला क्राइम ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर थानेश्वेर सिंह की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts