बाइक पर बैठे किशोर पर तेंदुए का हमला, घायल !

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में चल रहा उपचार, क्षेत्र में दहशत !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज (निचलौल)

6 जुलाई 2026 : सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत बहुआर मार्ग पर लेदी के पास रविवार रात करीब आठ बजे जंगल से निकले तेंदुए ने बाइक पर बैठे एक किशोर पर हमला कर दिया। हमले में किशोर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, निचलौल रेंज के शितलापुर निवासी हिरदेश राजभर के पिता मुनिरका बहुआर मार्ग पर लेदी के पास चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम हिरदेश दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठा था। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने पीछे से उस पर हमला कर दिया और अपने पंजों से उसकी पीठ व हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। निचलौल के रेंजर सुनील राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।

एक सप्ताह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना:-

निचलौल क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले 25 जून को चरभरिया निवासी सुरेश तथा 1 जुलाई को ढेसो पुल के पास रामप्रीत यादव भी तेंदुए के हमले में घायल हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts