20 लाख रुपये की मांग और एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप, छह लाख रुपये लेने के बाद दुकानदार को छोड़ने का दावा !
उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर
4 अगस्त 2026 : जिले में पुलिसकर्मियों पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले में इंस्पेक्टर नीरज मलिक समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित तौर पर रंगदारी मांगने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक दुकानदार सलमान को हिरासत में लेकर उससे 20 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर एनकाउंटर करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, पुलिसकर्मी दुकानदार सलमान को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की मांग की गई। कथित तौर पर धमकी से भयभीत सलमान ने अपने घरवालों से छह लाख रुपये मंगवाए। आरोप है कि छह लाख रुपये लेने के बाद ही उसे पुलिसकर्मियों ने छोड़ दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर नीरज मलिक समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि दुकानदार को किस आधार पर हिरासत में लिया गया था और कथित रूप से रुपये मांगने तथा धमकी देने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


