उत्तराखण्ड : SVT हल्द्वानी
1 जुलाई 2026 : नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 06 पुलिस कर्मियों के सम्मान में आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है:-
1. श्री दान सिंह मेहता (उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस – अधिवर्षता सेवानिवृत्त): आपने दिनांक 01-10-1984 को 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद से अपनी सेवा प्रारंभ की थी। 41 वर्ष 08 माह 29 दिन की बेदाग सेवा के दौरान आपको स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर सराहनीय सेवा सम्मान-चिह्न से भी सम्मानित किया गया। जनपद नैनीताल में आप एसएसपी नैनीताल के पेशकार के रूप में भी नियुक्त रहे।
2. श्री सतीश चन्द्र पाठक (अपर उपनिरीक्षक चालक – ऐच्छिक सेवानिवृत्त): दिनांक 01-11-1986 को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से नियुक्त हुए श्री पाठक ने 39 वर्ष 07 माह 29 दिन की उत्कृष्ट सेवा के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ग्रहण की।
3. श्रीमती जानकी डोबाल (अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस – अधिवर्षता सेवानिवृत्त): दिनांक 31-12-1986 को जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) से सेवा में आईं श्रीमती डोबाल ने विभाग को अपने जीवन के 39 वर्ष 06 माह समर्पित किए।
4. श्रीमती कृष्णा बिष्ट (अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस – अधिवर्षता सेवानिवृत्त): आपने दिनांक 01-02-1989 को जनपद पौड़ी गढ़वाल से महिला कांस्टेबल के पद पर सेवा प्रारंभ की तथा 37 वर्ष 04 माह 29 दिन की सराहनीय सेवा पूर्ण की।
5. श्री पुष्कर राम लोहिया (फार्मासिस्ट – अधिवर्षता सेवानिवृत्त): दिनांक 21-08-1992 को जनपद मुरादाबाद से नियुक्त होकर आपने विभिन्न जनपदों के पुलिस चिकित्सालयों में 33 वर्ष 10 माह 09 दिन तक पूर्ण लगन एवं सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
6. श्री पूरन प्रसाद (अनुचर – अधिवर्षता सेवानिवृत्त): दिनांक 01-09-1997 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर आपने मैस व्यवस्था को पूरी लगन एवं परिश्रम से संभाला तथा 28 वर्ष 09 माह 29 दिन की सेवा सफलतापूर्वक पूर्ण की।
अनुभव साझा कर भावुक हुए कर्मी:-
विदाई कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजनों एवं सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विदा ले रहे पुलिस कर्मियों ने विभाग में अपने लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों और महत्वपूर्ण क्षणों को साझा किया, जिससे समारोह का माहौल भावुक हो उठा।
एसएसपी का प्रेरक संदेश— “पैशन को करें फॉलो”
कर्मियों को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा—”अब जीवन में ‘Retire’ नहीं, बल्कि ‘Rewire’ होने का समय है। विभागीय व्यस्तताओं के कारण जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें अब पूरा करें। अपनी रुचि के अनुसार अपने पैशन को फॉलो करें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें और अपनी जमा-पूंजी का सदुपयोग करें। अब अपने परिवार को भरपूर समय दें और जीवन का आनंद लें।” नैनीताल पुलिस ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों की अनुशासित, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। समारोह में एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल सहित सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी), श्री हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), श्री ज्ञानेंद्र शर्मा (निरीक्षक अभिसूचना), श्री जसवीर चौहान (प्रभारी निरीक्षक, काठगोदाम), श्रीमती सुनीता कुंवर (प्रभारी महिला हेल्पलाइन) सहित अन्य प्रभारी, सहकर्मी एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/








