डीएम-एसपी के संयुक्त नेतृत्व में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सभी 6 चरण सकुशल संपन्न !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

10 जून 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का छठा एवं अंतिम चरण बुधवार को जनपद महराजगंज के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के संयुक्त नेतृत्व में पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी गई। अंतिम दिन आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 8,933 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2,587 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 4,445 तथा द्वितीय पाली में 4,488 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जनपद में प्रति पाली 5,760 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा ड्यूटी में कुल 554 पुलिसकर्मियों को लगाया गया, जिनमें पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला आरक्षी, एलआईयू एवं यातायात पुलिस कर्मी शामिल रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई तथा केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से परीक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पारदर्शिता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत प्राप्त नहीं हुई। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सतर्कता और समन्वित प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के सभी छह चरण सफलतापूर्वक और सकुशल संपन्न हुए।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *