चार माह में 417 मोबाइल बरामद, करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
21 जुलाई 2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीकों की मदद से पुलिस ने 110 खोए हुए स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पिछले चार माह में अब तक कुल 417 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये है। बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। सर्विलांस सेल ने IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और अन्य आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन को ट्रेस किया। विगत चार माह में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की। मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद उनके खोए मोबाइल फोन सौंपे गए। अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित पुलिसिंग बेहद महत्वपूर्ण है और CEIR पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा में मदद मिल रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं तथा नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में क0ऑ0 ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता और आरक्षी नीरज कुमार गोंड शामिल रहे। इसके अलावा जनपद के विभिन्न थानों पर CEIR पोर्टल के लिए नियुक्त कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





