नौकरी दिलाने और अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
3 जून 2026 : पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने तथा उच्च अधिकारियों से विशेष संबंध होने का झूठा दावा कर लोगों से धन ऐंठने का आरोप है। पुलिस जांच में करीब 63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त विनीत कुमार सिंह (30 वर्ष) निवासी बासपार कोठी, थाना श्यामदेउरवा को गिरफ्तार किया। आरोपी एम.कॉम. शिक्षित है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं को विभिन्न विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। इसके बाद सरकारी नौकरी लगवाने तथा प्रभावशाली अधिकारियों से संपर्क होने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम वसूलता था। शिकायतों और जांच के दौरान उसके खिलाफ कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर थाना ठूठीबारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से तीन आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों और मोबाइल फोन का उपयोग आरोपी लोगों को भ्रमित करने और अपने प्रभाव का झूठा प्रदर्शन करने में करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा ठगी के अन्य संभावित मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


