उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
3 जून 2026 : सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज संपूर्ण कचहरी परिसर में बिना पंजीकरण कार्य कर रहे फर्जी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों की पहचान हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट एवं पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट तथा सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एवं महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने किया ! अभियान के दौरान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं की सूची से मिलान कर परिसर में उपस्थित सभी व्यक्तियों के परिचय-पत्र एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्रों की जांच की गई। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर परिसर से बाहर किया गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु रिपोर्ट तैयार की जा रही है| न्यायिक व्यवस्था की गरिमा और वादकारियों के हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, बिना पंजीकरण के वकालत करना अधिवक्ता अधिनियम, 1961 का स्पष्ट उल्लंघन है। हम यह अभियान नियमित रूप से चलाएंगे ताकि कचहरी परिसर दलाल-मुक्त रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि पिछले कुछ समय से फर्जी मुंशियों और अधिवक्ताओं द्वारा वादकारियों से धन उगाही की शिकायतें मिल रही थीं। यह अभियान वादकारियों को शोषण से बचाने की दिशा में एक ठोस कदम है। हम सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे अपने मुवक्किलों को जागरूक करें और केवल अधिकृत मुंशियों को ही रखें। दोनों बार मिलकर न्यायिक परिसर की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभियान में योगेश कुमार द्विवेदी, पवन कुमार सिंह, ओम कुमार चतुर्वेदी, राजेश कुमार यादव, धीरज कुमार पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, अशोक पाठक, प्रवीण प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा मंटू, टीटू गुप्ता, शारदा मौर्य,संतोष यादव, कामता यादव आज अधिवक्ता गण सम्मिलित रहे|
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


