पुरानी पेंशन बहाली एवं आठवें वेतन आयोग की मांगों को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से मिले परिषद के अध्यक्ष !

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक विचार का मिला आश्वासन !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

22 जून 2026 : दिनांक 20 जून को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने आज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष विस्तार से रखा। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) की बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन के समय फिटमेंट फैक्टर 3.85 निर्धारित किए जाने, रेलवे किराया रियायत को पुनः बहाल करने एवं कोरोना काल में फ्रिज डेढ़ वर्ष के डीए एरियर सहित अन्य कर्मचारी हितैषी मांगों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था के कारण कर्मचारियों में भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू किया जाना कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई एवं जीवन-यापन की लागत को देखते हुए आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के लिए 3.85 फिटमेंट फैक्टर निर्धारित किया जाना चाहिए, जिससे उन्हें सम्मानजनक वेतन एवं आर्थिक राहत मिल सके। परिषद अध्यक्ष ने यह भी मांग उठाई कि पूर्व में कर्मचारियों को प्राप्त रेलवे किराया रियायत सुविधा को पुनः बहाल किया जाए, जिससे सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को यात्रा सम्बन्धी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके अतिरिक्त कर्मचारी कल्याण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने परिषद द्वारा प्रस्तुत मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों से संबंधित सभी न्यायोचित एवं व्यवहारिक मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा तथा कर्मचारी हित में जो भी उचित होगा, सरकार आवश्यक कदम उठाने का प्रयास करेगी। मुलाकात के पश्चात परिषद अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री द्वारा कर्मचारी हितों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया गया है, जिससे कर्मचारियों में आशा और विश्वास का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाता रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारी हितों की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *