6 लाख रुपये का चोरी का सामान, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
1 जून 2026 : श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम पंचायत सचिवालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, एक अवैध 32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 की रात ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द स्थित सचिवालय का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनीटर, प्रिंटर, की-बोर्ड, माउस और सीसीटीवी डीवीआर समेत कई उपकरण चोरी कर लिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने बसहिया बुजुर्ग निवासी अफरोज (25 वर्ष) और तरकुलवा भटगांवा निवासी अब्दुल अजीज (24 वर्ष) को ग्राम मोहम्मदपुर के पास गिरफ्तार किया। तलाशी में अफरोज के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस तथा अब्दुल अजीज के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। दोनों की निशानदेही पर सचिवालय से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया। बरामद सामान में 5 मॉनीटर, 2 सीपीयू, 1 प्रिंटर, 2 की-बोर्ड, 2 माउस, 1 डीवीआर, 4 सोलर पैनल, 3 टुल्लू पंप, डी-लिंक डिवाइस सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सरकारी भवनों और संस्थानों की रेकी करते थे। सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और मूल्यवान सामान की जानकारी जुटाने के बाद रात के समय सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं 3/25 एवं 4/25 की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



