थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी करने से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार तथा कब्जे से चोरी के 3200 रुपये नगद बरामद !

उत्तर प्रदेश : बलिया

1 अप्रैल 2026 : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को वांछित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता उल्लेखनीय है कि दिनांक-13.01.2026 व दिनांक 20.01.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 व 17/2026 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश में दिनांक 01.04.2026 को थाना स्थानीय से उ0नि0 पवन निगम मय हमराह ताडीबडागांव पर मौजूद थे,तभी व0उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग करते हुये ताडीबडागांव चट्टी पर आ गये कि सभी लोग आपस में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओ के सम्बन्ध में बात चीत कर रहे थे कि सूचना प्राप्त हुई कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुबाष इण्टर कालेज ताडीबडागांव के खेल मैदान के पश्चिम तरफ बैठे है जो कही किसी चोरी की घटना को अन्जाम देने के लिये योजना बना रहे है । जैसे ही थाना स्थानीय की पुलिस बल पहुंची तो दोनो व्यक्ति एकदम से सकपका गये तथा इधर उधर भागने का प्रयास करने लगे कि पुलिस वालो नें भाग रहे व्यक्तियो को घेर घार कर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियों से बारी बारी नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी लिया गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम 1.कन्हैया राम पुत्र स्व0 वीरन राम निवासी ग्रा0 चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 38 वर्ष बताया व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 2.जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू पुत्र जोगिन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र 58 वर्ष बताया।

पूछ ताछ विवरणः-

पूछ ताछ पर उपरोक्त अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर क्षेत्र में पहले रेकी करते है फिर मिलकर योजना बनाते है । फिर जाकर घरो व मंदिरो में चोरी करते है । उससे मिलने वाले पैसे से अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करते है । हम लोगो के साथ 1-उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम दिली निवासी ग्राम चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा बलिया 2-बबलू राम पुत्र शिवबचन निवासी पचवार थाना रसडा जनपद बलिया 3-बलवन्त कुमार पुत्र हरेन्द्र राम निवासी चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा जनपद बलिया 4-संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ निवासी डूमाडाढ थाना नगरा जनपद बलिया 5- अवधेश वर्मा पुत्र चौथर वर्मा निवासी करसी थाना नगरा बलिया 6-चन्दन राम पुत्र किशुन दयाल निवासी इनामीपुर थाना नगरा बलिया भी थे जो हम लोगो के साथ मिलकर चोरी करते है लेकिन हम लोगो को जानकारी हुई थी कि उमेश,बबलू,बलवन्त को नगरा पुलिस के द्वारा पकड कर जेल भेज दिया गया है, आज अभी संजय,अवधेश,एवं चन्दन भी यही पर आने वाले थे उन्ही लोगो का हम लोग यहा इन्तजार कर रहे थे जब वे लोग आते तो हम लोग चोरी की योजना तैयार कर चोरी करते कि आप लोगो ने हम लोगो को पकड लिया । पुनः कडाई से पूछताछ किया गया तो पकडे गये व्यक्तियो ने बताया कि हम लोग तथा हमारे साथी उमेश,बबलू,संजय,अवधेश,चन्दन राम,बलवन्त ने मिल कर दिनांक-16.12.2025 को सच्चिदानन्द सिहं पुत्र स्व0 विश्वनाथ सिहं ग्राम मलप हरसेनपुर के घर से करीब अस्सी हजार रुपये और सोने चांदी की जेवरात तथा दिनांक-20.01.2026 को सुपापाली के रामजानकी मंदिर से मुर्तियां व कुछ पैसे चोरी किये थे । तथा कन्हैया राम ने बताया कि दिनांक-16/17.01.2026 की रात्रि को ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोडकर मंदिर परिसर से माता दुर्गा, राधा कृष्ण व गणेश जी का चांदी का मुकुट तथा गले का लाकेट(मंगल सुत्र) तथा दान पेटी से मैने तथा उमेश,बबलू,बलवन्त ने मिलकर चोरी किया था पैसे को हम लोगो नें आपस में बाट लिया था तथा जो जेवरात व मुर्तियां चोरी किये थे हमने संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ उपरोक्त को बेचने के लिये दिये थे वह उसी के पास है, दिनांक-28.03.2026 की रात्रि को ग्राम मीरपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ में किराना की दुकान का ताला तोडकर मैने तथा संजय,अवधेश,चन्दन के साथ मिलकर किराना का सामान व कुछ नकदी का चोरी किया था किराना के सामान को हम लोगो ने आपस में बांटकर घरेलू इस्तमाल कर खत्म कर दिये तथा नगदी को आपस में बाट लिये थे ,दिनांक-21.02.2026 एवं दिनांक-14.03.2026 की रात्रि में ग्राम बलेसरा जई का पुरा थाना गडवार जनपद बलिया में श्री कृष्ण यादव एवं सलोनी प्रसाद के घर से मै तथा संजय,अवधेश,चन्दन के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित किये थे दिनांक-21.02.2026 की रात्रि में ग्राम धरहरा हल्दीरामपुर थाना उभांव बलिया में रामध्यान प्रजापित के खेत से सोलर पैनल की चोरी किये थे सभी चोरी किये गये सामानो को हमलोगो ने बेचकर उसके पैसो को आपस में बांट लिये थे हम लोगो के पास चोरी का पैसा लगभग खत्म हो रहा है । हम लोगो के पास से चोरी में हमलोगो के हिस्से में जो पैसे आये थे उन्ही का शेष बचा पैसा है जो आपको हमारे पास से मिला है यह वही उपरोक्त चोरियो में हिस्से का पैसा मिला था खर्च होने के बाद यह बचा हुआ रुपया है । हम लोग पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है । इसी कारण हम लोग आप को देख कर भागना चाह रहे थे कि आपलोगो नें हम लोगो को पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियों द्वारा बताई गयी चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 08/26 धारा 331(4),305(A), 317(2),317(4) बीएनएस व मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D), 317(2),317(4) बीएनएस पंजीकृत है । तथा थाना बांसडीह रोड में मु0अ0सं0- 017/26 धारा 331(4),305 बीएनएस पंजीकृत है पकड़े गये व्यक्तियों को उनको अपराध का बोध कराते हुये अन्तर्गत धारा 331(4),305(A), 305(D), 317(2),317(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त कन्हैया राम उपरोक्त के सम्बन्ध में बताया गया तथा थाना गडवार से उपरोक्त घटना के संबंध में जरिये आरटी सेट वार्ता की गयी तो जानकारी हुई कि थाना गडवार पर मु0अ0सं0- 041/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस एवं मु0अ0सं0- 065/26 धारा),305 बीएनएस पंजीकृत है, तथा थाना उभांव से उपरोक्त घटना के संबंध में जरिये आरटी सेट वार्ता की गयी तो जानकारी हुई कि थाना उभांव पर मु0अ0सं0-046/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है, तथा थाना हलधरपुर जनपद मऊ से उपरोक्त घटना के संबंध में जरिये टेलीफोन वार्ता की गयी तो जानकारी हुई कि थाना हलधरपुर पर मु0अ0सं0-70/26 धारा 341(4),305(ए),127(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत है,अभियुक्तगण को उनके अपराध का बोध कराते हुये अन्तर्गत धारा 331(4),305(A),305(d) 317(2),317(4)बीएनएस में नियमानुसार समय करीब 00.55 बजे बाजाफ्ता बकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया । दौराने गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया व कराया गया। दौराने कार्यवाही अभियुक्तगण को उनके विधिक अधिकारो से अवगत कराते हुये उनके पसन्दीदा वकील से मिलने हेतु बताया गया। दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

बरामदगी विवरणः-

1. कन्हैया राम पुत्र स्व0 वीरन राम के कब्जे से पैन्ट के दाहिनी जेब से 1900/ रुपये बरामद हुयी जिसकी नोटो का विवरण – 500 /-रूपये की 3 नोट, 200/- रुपये की 02 नोट बरामद हुआ|
2. जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू पुत्र जोगिन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया जामा तलाशी लिया गया तो बाई जेब से 1300/- रुपये बरामद हुयी जिसकी नोटो का विवरण – 500/- रूपये की 02 नोट 200/-रूपये का 01 नोट 100/-रूपये का 01 नोट बरामद हुआ|

पंजीकृत अभियोग-

1. 08/26 धारा 331(4),305(A), 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा बलिया|
2. मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D), 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा बलिया|
3. मु0अ0सं0- 017/26 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना बांसडीह रोड बलिया|
4. मु0अ0सं0- 041/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस थाना गड़वार बलिया|
5. मु0अ0सं0- 065/26 धारा),305 बीएनएस थाना गड़वार बलिया|
6. मु0अ0सं0-046/26 धारा 303(2) बीएनएस उभांव, बलिया|
7. मु0अ0सं0-70/26 धारा 341(4),305(ए),127(2),351(3) बीएनएस थाना हलधरपुर जनपद मऊ |

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. कन्हैया राम पुत्र स्व0 वीरन राम निवासी ग्रा0 चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 38 वर्ष|
2. जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू पुत्र जोगिन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया 58 वर्ष|

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला थाना नगरा बलिया|
2. उ0नि0 पवन निगम थाना नगरा बलिया |
3. हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नगरा बलिया |
4. का0 चन्द्रशेखर चौहान थाना नगरा बलिया |
5. कां0 अमरेन्द्र यादव थाना नगरा बलिया |

तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *