होम डिलीवरी के आदेश बेअसर, गैस एजेंसी के बाहर भीड़ जुटाकर बांटे जा रहे सिलेंडर !

 

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

17 मार्च 2026 : जनपद में प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। नौतनवा थाना क्षेत्र के खोरिया सिसवा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है,जहां खुलेआम गैस एजेंसी के बाहर भीड़ जुटाकर गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान सिलेंडर लेने को लेकर कई उपभोक्ताओं के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। हालांकि स्थिति मारपीट तक नहीं पहुंची,लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा और अव्यवस्था साफ दिखाई दी।गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि गैस सिलेंडर केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाएं,ताकि भीड़ न लगे और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसके बावजूद एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ जुटाकर सीधे सिलेंडर वितरण किया जाना प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी को दर्शाता है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि होम डिलीवरी समय पर नहीं हो रही,जिससे उन्हें मजबूरन एजेंसी पर आकर लाइन लगानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि डिलीवरी व्यवस्था पारदर्शी और समयबद्ध हो,तो इस तरह की भीड़ और विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।इस संबंध में जब गैस एजेंसी पर मौजूद जिम्मेदार व्यक्ति से जानकारी लेने का प्रयास किया गया,तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और मामले पर चुप्पी साध ली फिलहाल,इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अव्यवस्था पर कब तक कार्रवाई करता है और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *