उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
17 मार्च 2026 : आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा द्वारा बुधवार को बृजमनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए डीएम और एसपी ने सेवा, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर सम्बंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से वार्ता कर पूजापाठ और दर्शन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए। निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दोनों अधिकारियों ने रूट प्लान व सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में विद्युत प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त बैरिकेडिंग, पंडाल एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी से अपील कि गई कि श्रद्धालु, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि वे सुविधापूर्क दर्शन कर सकें और नवरात्रि का पर्व सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके इस दौरान उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





