उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
8 जून 2026 : जनपद में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महामाया आईटी पॉलिटेक्निक, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा जीएसवीएस इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखने तथा परीक्षा अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए। प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को पूर्ण सुरक्षा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/






