उत्तर प्रदेश : महराजगंज
06 मार्च 2026 : जनपद महराजगंज में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड में फंसी धनराशि को वापस कराया गया ।सोमेन्द्र मीना SP महराजगंज के निर्देशन में तथा सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं CO फरेंदा अनुरुद्ध पटेल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना फरेंदा के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा कार्रवाई की गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री रामप्रीत पुत्र मंगल प्रसाद, निवासी ग्राम फरेंदा खुर्द, थाना फरेंदा जनपद महराजगंज के साथ दिनांक 02.03.2026 को साइबर फ्रॉड की घटना घटित हुई थी, जिसमें उनके खाते से ₹60,000/- की धनराशि अवैध रूप से ट्रांसफर हो गई थी। मामले की सूचना प्राप्त होने के बाद थाना फरेंदा पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराया गया ।पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹60,000/- (साठ हजार रुपये) की धनराशि दिनांक 06.03.2026 को सफलतापूर्वक वापस कराई गई । धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।बरामदगी का विवरण –
साइबर फ्रॉड से संबंधित कुल धनराशि – ₹60,000/-पीड़ित – श्री रामप्रीत पुत्र मंगल प्रसाद, निवासी ग्राम फरेंदा खुर्द, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंजधनराशि वापस कराए जाने की तिथि – 06.03.2026बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 श्री अतुल कुमार सिंह2. का0 ग्रेड – स्वतंत्रवीर रावत3. का0 – राजेश मिश्रा4. म0का0 – रेशम रायजनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें अथवा नजदीकी थाना / साइबर सेल से संपर्क करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही कर पीड़ितों की धनराशि सुरक्षित कराई जा सके ।स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM




