उपभोक्ता परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
06 मार्च 2026 : महराजगंज जनपद में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नौतनवा गैस गोदाम पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं । उपभोक्ता भोर से ही अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े हो जाते हैं, फिर भी उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है ।गैस गोदाम के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग अपने सिलेंडर लेकर सड़क किनारे कतारबद्ध खड़े दिख रहे हैं । सिलेंडरों की यह लंबी कतारइससे आवागमन करने वाले वाहनों को भी दिक्कतें हो रही हैं और सड़क पर आंशिक अव्यवस्था की स्थिति बन गई है । सुबह होते ही हजारों की संख्या में लोग गैस गोदाम के बाहर जमा हो जाते हैं । उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में गैस की कमी के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही है ।कई लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति से लोगों में नाराजगी है । मौके पर संबंधित विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है । लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए और वितरण व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके । मौजूदा हालात को देखते हुए हाईवे पर इतनी भीड़ और सिलेंडरों की लंबी कतार के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है ।ब्लॉक ब्यूरो चीफ धानी डॉo शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM





