पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या !
पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या !

पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

06 मार्च 2026 : महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी । घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है ।

क्या है पूरा मामला –

मिली जानकारी के अनुसार मृतका नजमा का अपने पति मुर्तुजा से अक्सर विवाद होता रहता था । विवाद के चलते नजमा अधिकतर अपने मायके बरगाहपुर में ही रहती थी । गुरुवार को नजमा अपनी मां आयशा और एक लड़के के साथ सौरहा स्थित अपने पति के घर सामान लेने पहुंची थी । बताया जा रहा है कि जब नजमा सामान लेकर बाहर निकल रही थी, तभी पति मुर्तुजा ने जरूरी बात कहकर उसे दोबारा घर के अंदर बुला लिया । जैसे ही नजमा घर के अंदर गई, आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया । हमले में गंभीर रूप से घायल नजमा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।

घटना के बाद आरोपी फरार !

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *