ई-ऑफिस लॉगिन/ मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण न भर पाने वाले कर्मचारियों का वेतन बहाल करने हेतु जिलाधिकारी से मिला परिषद का प्रतिनिधिमंडल !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
27 फरवरी 2026 : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी गोरखपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज न कर पाने के कारण रोके जाने का मुद्दा उठाया और मानवीय आधार पर वेतन भुगतान कराने की मांग की| प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रेषित पत्र में जिलाधिकारी गोरखपुर के माध्यम से मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन को अवगत कराया गया कि कई अधिकारी/कर्मचारी तकनीकी जानकारी के अभाव या फील्ड ड्यूटी में होने तथा साधारण की-पैड फोन उपयोग करने के कारण मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का विवरण दर्ज नहीं कर सके। इसके परिणामस्वरूप उनका विगत माह का वेतन रोक दिया गया है| परिषद ने यह भी उल्लेख किया कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की सुविधा के लिए दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज योजना संचालित है, किंतु अधिकांश कर्मचारियों के कैशलेस कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं। परिषद ने सुझाव दिया कि प्रत्येक जनपदीय कार्यालय में कैंप लगाकर कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाए, परंतु अब तक ऐसा संभव नहीं हो सका है| परिषद का कहना है कि वर्तमान समय में वेतन रुकने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षाओं एवं होली जैसे महापर्व के दृष्टिगत वेतन न मिलना कर्मचारियों के लिए अत्यंत कष्टदायक है। साथ ही, कई जनपदों से यह सूचना भी प्राप्त हुई है कि पोर्टल तकनीकी कारणों से सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है| परिषद ने मांग की है कि जिन कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, उनके लिए सरकार उचित तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित करे। उसके बाद भी यदि कोई कर्मचारी जानबूझकर विवरण प्रस्तुत नहीं करता है, तो चेतावनी के उपरांत ही वेतन रोके जाने की कार्यवाही की जाए| अंत में परिषद ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए होली पर्व से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया| इस अवसर पर अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अनूप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



