रुक्मणी–श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए भक्त, महंत प्रेम दास जी महाराज रहे उपस्थित !

उत्तर प्रदेश : कानपुर

27 फरवरी 2026 : रूरा (ग्राम लमहारा), कानपुर देहात स्थित परहुल देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भक्तिमय वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हो रहा है। कथा के दौरान पधारीं सुप्रसिद्ध वक्ता देवी स्वाती जी एवं देवी दीप्ति जी ने रुक्मणी–श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग का अत्यंत सरस, भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक वर्णन किया| उनके मधुर वाणी प्रवाह और भावों से ओत-प्रोत कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया| कथावाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के पावन विवाह प्रसंग को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं ने भक्ति, प्रेम, समर्पण और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के भावों को सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कथा के प्रत्येक प्रसंग को बड़े ध्यान और श्रद्धा के साथ सुना| इस पावन अवसर पर महंत श्री 108 प्रेम दास जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सत्मार्ग की ओर ले जाने वाली तथा समाज में सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने वाली होती है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता भी सुदृढ़ होती है| कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें मोहित शुक्ला (उत्तर प्रदेश पुलिस), रोहित शुक्ला, विमल दुबे (मालपुरवा), विजय गुप्ता, ललऊ कटियार, विजय गौर, कारी चुन्नी लाल कुशवाहा, प्रदीप सैनी, प्रांशु सैनी तथा मंदिर के पुजारी लाल जी निषाद प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने कथा का आनंद लेते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की| श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से ग्राम लमहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा के आगामी प्रसंगों में भी भक्तों को आध्यात्मिक रस का अनुभव कराया जाएगा|

मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *