सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुंकार सीजन 1 का हुआ आयोजन !

उत्तर प्रदेश : SVT अलीगढ़

24 फरवरी 2026 : समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन (मेरी संस्कृति मेरी पहचान) के बैनर तले चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि से आरंभ होने वाले सनातनी हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत्सर 2083 की अग्रिम हुंकार के रूप में नि:शुल्क नृत्य, गायन, मॉडलिंग, एक्टिंग, योग, ताइक्वांडो, श्लोक व कविता पाठ प्रतियोगिता संग हरिनाम संकीर्तन के एक संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम “हुंकार सीजन 1” का आयोजन एस. आर. के. इन्टरनेशनल स्कूल निकट त्यागी हॉस्पिटल, सासनी गेट चौराहा अलीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस. आर. के. इन्टरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता वार्ष्णेय जी द्वारा भगवान श्री गणेश एवं माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों एवं युवाओं के हृदय में भारत राष्ट्र एवं सनातन धर्म के प्रति समर्पण एवं प्रेम की अलख जगा रहे कार्यक्रम के आयोजक “डबल ए ब्रदर्स” के द्वारा अलीगढ़ में किए जा रहे कार्यक्रमों की खूब सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए 70 प्रतिभागियों ने भाग लेकर देशभक्ति एवं भजनों पर आधारित अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित कर डाला। कार्यक्रम के आयोजक डबल ए ब्रदर्स अभिषेक सक्सैना सनातनी एवं आशु सिंघल ने बताया कि हमारी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन पिछले साढ़े 3 वर्षों से निरंतर बच्चों एवं युवाओं को भारतीय सभ्यता और वैदिक सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में एंकर अरुण तिवारी ने सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाते हुए बेहतरीन अंदाज में मंच संचालन का कार्य किया। कार्यक्रम में यशस्वी वर्मा ने “काहे छेड़ छेड़ मुझे गरवा लगाए” गीत पर नृत्य की अपनी विशेष प्रस्तुति के द्वारा सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में एस. आर. के. इन्टरनेशनल स्कूल, सांगवान सिटी, द ब्लैक रोज रेस्टोरेंट, लक्मे सैलून एंड एकेडमी, खुशी योग सेंटर, ललित एम्बुलेंस सेवा, डेविल फोटोग्राफी, मोनू एंटरप्राइजेज एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना सनातनी, उपाध्यक्ष साक्षी सक्सैना, उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, महासचिव आशु सिंघल, उपसचिव अंकित वार्ष्णेय, मोहित यादव, मंजू शर्मा, ज्योति गोयल, जीत गोविंद सरकार, आयुष कृष्ण, खुशी श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अर्चना फौजदार, सोनिका सिंह, राजा राना, सारिका रायजादा, राज सक्सैना, प्रवीर सक्सैना, किरन सक्सैना, ललित कुमार, सपना वर्मा, जौली वार्ष्णेय, रश्मि आनंद, मिंटू डागौर, नंदिनी वार्ष्णेय, मनीषा, वेदिका, कुँवर आरिफ अली खान, रजनी रावत, गुलाब नबी, कामिनी, पवन गांधी, राजेश सोनकर, संजय सोनी, मुकेश सैनी, अनिल वर्मा, पवन शर्मा, गौरव रावत, प्रवीण कुमार, रविन्द्र वर्मा आदि सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *