जिलाधिकारी ने किया ओवर ब्रिज का निरीक्षण पीपीगंज रेलवे ओवर ब्रिज को मिली नई रफ्तार !

बदले रूट पर प्रशासनिक टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

28 मई 2026 : पीपीगंज नगर पंचात में वर्षों से लंबित रेलवे ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) निर्माण की उम्मीद अब धरातल पर उतरती दिखाई देने लगी है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा के नेतृत्व में प्रशासन और ब्रिज कॉर्पोरेशन की टीम ने प्रस्तावित ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिज कॉर्पोरेशन के डीपीएम ए.के. सिंह, जे.एम.डी. मिथलेश कुमार तथा ए.ई. दीनबंधु मौर्या मौजूद रहे। ए.ई. दीनबंधु मौर्या ने बताया कि प्रस्तावित ओवर ब्रिज के लिए बापू डिग्री कॉलेज के मैदान के पास से होते हुए गोरखपुर–सोनौली मार्ग स्थित पोखरी तक संभावित रूट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम कैम्पियरगंज सिद्धार्थ पाठक, लेखपाल शुभम तिवारी, रत्नेश मिश्रा सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने भूमि की स्थिति, संभावित मार्ग तथा निर्माण से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नए निरीक्षण से क्षेत्रवासियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। करीब दो वर्ष पहले हुए प्रस्तावित रूट के स्थलीय निरीक्षण में सैकड़ों मकान और दुकानों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी, जिससे लोगों में भारी नाराजगी और चिंता थी। प्रभावित परिवारों ने शासन और प्रशासन से गुहार लगाते हुए वैकल्पिक मार्ग तलाशने की मांग की थी। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर नए रूट पर पुनः स्थलीय निरीक्षण कराया गया। वर्तमान प्रस्तावित रूट में आम लोगों के मकान और दुकानों को नुकसान न के बराबर होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में खुशी और संतोष का माहौल है। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय निवासी कमलेश जायसवाल, सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले, आलोक गुप्ता, कमलकांत यादव, सुजीत विश्वकर्मा, शशांक दूबे, सुधीर दूबे, शिवव्रत यादव, शिवम जायसवाल, अखिलेश कुमार, प्रहलाद वर्मा, कृष्ण कुमार मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, अखिलेशअग्रहरी, राजू अग्रहरी प्रशांत दूबे, सचिन गुप्ता, राहुल दूबे, विनोद चौधरी, गणेश जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता, राजकिशोर मद्धेशिया, बाबूलाल अग्रहरी ने बताया कि यदि यह रूट फाइनल होता है तो लोगों के घर और व्यापार दोनों सुरक्षित रहेंगे, साथ ही वर्षों पुरानी ओवर व्रिज की मांग भी पूरी हो सकेगी। जिस पर वहां के निवासियों ने नए नक्शे की निरीक्षण होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम, दुर्घटना की आशंका और आवागमन की समस्या से पीपीगंज के लोग वर्षों से जूझ रहे हैं। ऐसे में यदि रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू होता है तो न सिर्फ जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि गोरखपुर–सोनौली मार्ग पर यातायात भी अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *