विवेचना में लापरवाही पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी निलंबित !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

3 नवंबर 2026 : जनपद में पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही और विवेचनाओं को लंबित रखने के मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त रुख अपनाया है। विवेचना में गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में थाना सिन्दुरिया में तैनात उपनिरीक्षक (ना०पु०) सत्यप्रकाश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिन्दुरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 166/2026, धारा 137(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान 90 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद विवेचक द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी नहीं की गई थी। इसके साथ ही मामले का निस्तारण भी लंबित रखा गया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट में विवेचक की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही और शिथिलता सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और कार्यों के प्रति जिम्मेदारी सर्वोपरि है। विवेचना में लापरवाही, उदासीनता अथवा कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को स्पष्ट संदेश गया है कि कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts