उत्तर प्रदेश : महराजगंज
3 अगस्त 2026 : कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर महेदिया निवासी करिश्मा देवी पत्नी शिवशंकर राजभर ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोल्हुई थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में करिश्मा देवी ने बताया कि उनके घर के पास लगी सब्जी को एक बकरी द्वारा चर लिए जाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के विशाल राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर और अंजली पत्नी मुरली मनोहर समेत अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी। करिश्मा देवी ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट की घटना में उनकी ननद को भी चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट



*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




