सरकारी कार्य में बाधा डालने और आत्महत्या का प्रयास करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

3 जु 2026 : सोनौली, थाना सोनौली क्षेत्र में आरटीओ विभाग की चेकिंग के दौरान हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को आरटीओ विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रक संख्या RJ 29 GA 9499 का चालान किया गया था। चालान के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। अगले दिन 1 जून को जब आरटीओ टीम कस्बा सोनौली में पुनः चेकिंग कर रही थी, तब चालक विजय सिंह गुज्जर मौके पर पहुंचा। आरटीओ अधिकारियों द्वारा ट्रक हटाने के निर्देश दिए जाने पर चालक ने कथित रूप से सरकारी आदेश का पालन करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने के उद्देश्य से अचानक अपने गले में रस्सी डाल ली और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में आरटीओ विभाग के वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर थाना सोनौली में आरोपी चालक विजय सिंह गुज्जर पुत्र रंग लाल गुज्जर, निवासी श्री चन्द्रपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 49/2026 के तहत धारा 224 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *