उत्तर प्रदेश : महराजगंज
3 नवंबर 2026 : फरेन्दा नगर पंचायत कार्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले लाइटमैन राममूरत यादव के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा नेता राजेश जायसवाल ने कार्यक्रम में शामिल होकर राममूरत यादव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश जायसवाल ने नगर पंचायत में उनके लंबे सेवाकाल, समर्पण, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में उसके कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। राममूरत यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सेवाएं प्रदान कीं, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने राममूरत यादव के आगामी जीवन के लिए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, नगर पंचायत परिवार की ओर से भी उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विदाई के इस अवसर पर माहौल भावुक रहा। सहकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए गए कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


