महराजगंज: पत्नी की जगह पति कर रहे थे बीएलओ का काम, जांच में सामने आई अनियमितताएं !

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट, बीएलओ के पति पर प्रथम दृष्टया दोष तय !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज (बृजमनगंज)

1 जुलाई 2026 : ग्राम पंचायत धरैची की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई शिकायत की जांच में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। शिकायतकर्ता विक्रम मद्धेशिया की शिकायत पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में बीएलओ के पति द्वारा मतदाता सूची से जुड़े कार्य किए जाने को प्रथम दृष्टया गलत माना है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र के वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, पात्र लोगों के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं तथा कुछ नाबालिगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल हैं। शिकायत के बाद जांच टीम ने पंचायत भवन पहुंचकर अभिलेखों और संबंधित लोगों से जानकारी ली। जांच रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा परिवर्तन सूची में शामिल करने के लिए दिए गए 23 लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किए गए। वहीं बीएलओ के पति सुरेंद्र पाण्डेय द्वारा नौ वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मामला भी सामने आया। इसके अलावा शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए 88 कथित नाबालिगों के नामों के संबंध में जांच के दौरान संतोषजनक प्रमाण नहीं मिल सके। वहीं दूसरे स्थान पर विवाह कर चुकीं 45 महिलाओं के नाम भी सूची से नहीं हटाए जाने की बात सामने आई।

बीएलओ की जगह पति कर रहे थे काम:-

जांच रिपोर्ट का सबसे अहम बिंदु यह रहा कि नियुक्त बीएलओ श्रीमती पंकज पाण्डेय के स्थान पर उनके पति सुरेंद्र पाण्डेय द्वारा मतदाता सूची का कार्य किए जाने की बात सामने आई। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रामीणों और शिकायतकर्ता ने जांच टीम को जानकारी दी कि बीएलओ स्वयं कार्य नहीं कर रही थीं, बल्कि उनके पति ही मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया नहीं की गई। जांच टीम ने अपनी आख्या में बीएलओ के पति द्वारा जानबूझकर त्रुटियां किए जाने की बात कहते हुए उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी माना है। अब इस मामले में प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। सरकारी जिम्मेदारी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा निभाए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं|

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts