एपीके फाइल भेजकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, महाराष्ट्र के व्यक्ति से 4.40 लाख रुपये की ठगी का खुलासा !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

1 जुलाई 2026 : साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना टीम ने संदिग्ध मोबाइल लोकेशन और एटीएम हॉट-स्पॉट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विभिन्न बैंकों में अपने और अन्य लोगों के नाम से खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम मंगाते थे। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए आरटीओ चालान, गैस कनेक्शन केवाईसी अपडेट, पीएम किसान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजते थे। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल की जानकारी और बैंकिंग डिटेल अपराधियों के नियंत्रण में पहुंच जाती थी, जिसके बाद खाते से रकम निकाल ली जाती थी।

महाराष्ट्र के व्यक्ति से 4.40 लाख रुपये की ठगी का खुलासा:-

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने महाराष्ट्र निवासी बलराम राजभर को गैस कनेक्शन केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजी थी। फाइल डाउनलोड करने के बाद पीड़ित के बैंक खाते से 4 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली गई। बाद में एईपीएस और एटीएम के माध्यम से रकम निकाली गई।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग लेन-देन और संदिग्ध मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. निकेश पुत्र नरेंद्र निवासी बैदौली टोला छोटकी बारी, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।
2. मिथुन पुत्र छोटेलाल निवासी बैदौली टोला बनरहिया, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

पुलिस टीम में शामिल रहे:-

उपनिरीक्षक अभिलाष यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी पियूषनाथ तिवारी और आरक्षी संतोष शर्मा (साइबर क्राइम थाना महराजगंज)।

पुलिस ने लोगों से की अपील:-

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड न करें। ऐप केवल अधिकृत ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें और किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक डिटेल या स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts