एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न !

उत्तर प्रदेश : कानपुर देहात

24 जून 2026 : जनपद कानपुर देहात में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) एवं मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु प्रस्तावित लक्ष्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष, कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा योजनाओं के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, प्रस्तावित लक्ष्यों, कृषकों को उपलब्ध कराए जाने वाले अनुदान, तकनीकी सहयोग एवं बागवानी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि योजनाओं के माध्यम से फल क्षेत्र विस्तार, सब्जी उत्पादन, मसाला खेती, संरक्षित खेती, मशरूम उत्पादन, पॉली हाउस एवं ट्यूबवेल संरचना, पौधशाला विकास, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती सहित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि एवं कृषि का विविधीकरण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि विगत वर्ष लाभान्वित कृषकों तथा वर्तमान वर्ष में चयनित कृषकों का संयुक्त विवरण मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराया जाए, जिससे योजनाओं के वास्तविक प्रभाव एवं पारदर्शिता का मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ केवल सीमित वर्ग तक न रहकर अधिकाधिक नए कृषकों तक पहुँचना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे कृषकों को प्राथमिकता दी जाए जिन्हें पूर्व में किसी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, ताकि अधिक संख्या में किसान विभिन्न औद्यानिक योजनाओं से जुड़कर आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाते हुए अपनी आय में गुणात्मक वृद्धि कर सकें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रचार-प्रसार बढ़ाने, ग्राम स्तर पर कृषकों को जागरूक करने तथा आवेदन एवं चयन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में फल, सब्जी, मसाला एवं संरक्षित खेती की अपार संभावनाएँ हैं तथा इन योजनाओं के माध्यम से जनपद के कृषकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रत्येक पात्र कृषक तक लाभ पहुँचाने हेतु विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारीगण, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं कृषक उपस्थित रहे।

मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *