उत्तर प्रदेश : लखनऊ
4 जून 2026 : उत्तर प्रदेश में शराब का सेवन करने वाले लोगों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में शराब पीने की प्रवृत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर शराब सेवन के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक एनएफएचएस-5 (2019-21) में उत्तर प्रदेश में शराब पीने वाले पुरुषों का प्रतिशत 14.5 था, जो एनएफएचएस-6 (2023-24) में बढ़कर 18.7 प्रतिशत हो गया है। यह वृद्धि 4.2 प्रतिशत की है और देश में सबसे अधिक बताई जा रही है। खास बात यह है कि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में शराब सेवन करने वालों की संख्या अधिक तेजी से बढ़ी है।
महिलाओं में आंकड़ा स्थिर:-
महिलाओं में शराब सेवन की स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया है। वर्ष 2019-21 में जहां यह आंकड़ा 0.3 प्रतिशत था, वहीं 2023-24 में भी यह 0.3 प्रतिशत पर ही बना हुआ है। दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं में शराब सेवन का प्रतिशत 1.3 से घटकर 1.1 प्रतिशत हो गया है।
स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर:-
विशेषज्ञों का मानना है कि शराब सेवन में बढ़ोतरी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, हृदय रोग और अन्य गैर-संचारी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
शराब सेवन में शीर्ष पांच राज्य:-
राज्य पुरुष महिलाएं
अरुणाचल प्रदेश 50.2% 23.2%
तेलंगाना 43.9% 7.1%
सिक्किम 42.2% 19.9%
हिमाचल प्रदेश 30.2% 0.6%
उत्तराखंड 27.2% 0.3%
तंबाकू सेवन में भी बढ़ोतरी:-
रिपोर्ट में तंबाकू सेवन को लेकर भी चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु की तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 8.5 से बढ़कर 9.6 हो गया है। वहीं पुरुषों में यह आंकड़ा 44.0 प्रतिशत से बढ़कर 45.2 प्रतिशत पहुंच गया है। इसका अर्थ है कि प्रदेश में लगभग हर दूसरा पुरुष किसी न किसी रूप में तंबाकू या उससे जुड़े उत्पादों का सेवन कर रहा है। इसके विपरीत राष्ट्रीय स्तर पर तंबाकू सेवन में कमी दर्ज की गई है। देश में महिलाओं में तंबाकू सेवन 8.9 प्रतिशत से घटकर 8.4 प्रतिशत तथा पुरुषों में 38 प्रतिशत से घटकर 36.3 प्रतिशत रह गया है। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि जहां देश में नशे की आदतों में कमी आ रही है, वहीं उत्तर प्रदेश में शराब और तंबाकू दोनों के सेवन में वृद्धि स्वास्थ्य विभाग और नीति निर्माताओं के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


