“साइबर ठगों पर गोरखपुर पुलिस का बड़ा प्रहार! महिला के खाते से उड़े ₹40 हजार, पूरी रकम वापस दिलाकर लौटाई मुस्कान” !

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर हेल्प डेस्क ने बचाई पीड़िता की मेहनत की कमाई !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

3 अगस्त 2026 : साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है। साइबर अपराधियों द्वारा एक महिला के बैंक खाते से उड़ाए गए 40 हजार रुपये को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस दिला दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ पीड़िता की मेहनत की कमाई वापस मिली, बल्कि आम लोगों में यह भरोसा भी मजबूत हुआ कि समय पर शिकायत करने पर साइबर ठगी की रकम वापस मिल सकती है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल और पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने की। पीड़िता के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराकर संबंधित राशि को होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित बैंक से लगातार समन्वय स्थापित किया गया और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए 2 अगस्त 2026 को पीड़िता के खाते में पूरे ₹40,000 वापस करा दिए गए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। गोरखपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो घबराएं नहीं। तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने पर ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts