खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल समेत यूरिया और डीएपी बरामद, एक गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

2 जून2026 : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल पर लदी यूरिया और डीएपी खाद की बोरियां बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से खाद ले जाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वज्ञ पुत्र हृदयराम निवासी ग्राम पंचमा, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक बोरी यूरिया, एक बोरी डीएपी खाद तथा मोटरसाइकिल संख्या UP 55Y 6639 बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद खाद को अवैध रूप से सीमा पार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 11/3 के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी के इंस्पेक्टर सौरभ राय, हेड कांस्टेबल बब्बन सिंह, कांस्टेबल सौरभ तथा थाना कोल्हुई के उपनिरीक्षक पंकज सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार सिंह शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *