उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
2 जून 2026 : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध महराजगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अप्रैल एवं मई 2026 के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट तथा 4 गैंग के 11 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस विभाग से जारी प्रेस नोट के अनुसार जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर समाज में भय और आतंक का वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत कुल 49 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं संगठित अपराध में लिप्त 4 गैंग के 11 सदस्यों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपराधियों की लगातार निगरानी की जाए तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



