गोरखपुर में एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल, मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस खुद पड़ रही बीमार !

फर्जी केस और किलोमीटर के नाम पर लक्ष्य पूरा करने के आरोप, जिला प्रशासन से जांच की मांग !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

28 नवंबर 2026 : मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और आपातकालीन स्थिति में जीवनरक्षक सेवा देने वाली 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली को लेकर गोरखपुर में सवाल उठने लगे हैं। जिस एंबुलेंस की जिम्मेदारी बीमार और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की है, उसकी अपनी स्थिति ही सवालों के घेरे में बताई जा रही है। आरोप है कि एंबुलेंस सेवा से जुड़े जिला प्रभारी के रूप में अपनी पहचान बताने वाले शैलेश त्रिपाठी के कार्यकाल में फर्जी केस दर्ज कराने और वाहनों को कागजों में फर्जी किलोमीटर तक चलवाकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का खेल चल रहा है। इन आरोपों के चलते एंबुलेंस संचालन और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि यदि एंबुलेंस को वास्तविक मरीजों की सेवा के बजाय कागजी आंकड़ों और किलोमीटर के लक्ष्य में उलझाया जाएगा, तो जरूरतमंद मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा कैसे मिल पाएगी? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोरखपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस मामले पर कब पड़ेगी? क्या शैलेश त्रिपाठी की भूमिका, एंबुलेंस के फर्जी केस, जीपीएस लोकेशन, लॉगबुक और किलोमीटर के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, एंबुलेंस के वास्तविक संचालन और दर्ज किए गए केसों का मिलान किया जाए तथा यदि अनियमितता प्रमाणित होती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts