उत्तर प्रदेश : बिजनौर
28 नवंबर 2026 : उत्तर प्रदेश की नहटौर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ओम कुमार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके निर्वाचन को रद्द कर दिया है। अदालत ने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे (फॉर्म-26) में आय के स्रोतों से संबंधित जानकारी छिपाने और गंभीर त्रुटियां पाए जाने को फैसले का आधार माना है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को कुल 77,935 वोट मिले थे, जबकि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रत्याशी मुंशी राम को 77,677 वोट प्राप्त हुए थे। ओम कुमार ने महज 258 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम आने के बाद पराजित प्रत्याशी मुंशी राम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि ओम कुमार ने नामांकन के समय निर्वाचन आयोग को सौंपे गए हलफनामे में अपनी आय के स्रोतों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाई थीं। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय की एकल पीठ ने हलफनामे में गंभीर त्रुटियां पाए जाने की बात कही। अदालत के अनुसार, इन कमियों के बावजूद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन स्वीकार किया जाना उचित नहीं था और इसका चुनाव परिणाम पर प्रभाव पड़ा। हालांकि, अदालत ने वीवीपैट पर्चियों की गिनती में अनियमितता से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ता मुंशी राम को सीधे विजयी घोषित करने की मांग भी स्वीकार नहीं की।अदालत ने भाजपा विधायक ओम कुमार को सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि में वे विधानसभा की कार्यवाही और बहस में हिस्सा ले सकेंगे, लेकिन सदन या किसी समिति में मतदान नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें विधायक के रूप में कोई आर्थिक लाभ भी नहीं मिलेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



