उत्तर प्रदेश : महराजगंज
27 नवंबर 2026 : तहसील फरेंदा क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर एक बार फिर मामला सामने आया है। तहसीलदार न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश पारित किए जाने के बावजूद जमीन खाली नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए ग्राम निवासी बृजेश पुत्र स्वर्गीय अशर्फी ने संपूर्ण समाधान अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम दुर्गापुर स्थित गाटा संख्या 661, रकबा 0.153 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर खाते में दर्ज है, जिसे ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि बताया गया है। आरोप है कि उक्त भूमि पर विनोद यादव पुत्र बैचन यादव आदि द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले में तहसील न्यायालय में धारा 67 के अंतर्गत पांच अलग-अलग वाद दर्ज किए गए थे। इनमें वाद संख्या 5395/2025, 5396/2025, 5397/2025, 5398/2025 एवं 5399/2025 शामिल हैं। इन सभी मामलों में तहसीलदार न्यायालय द्वारा 21 मई 2026 को बेदखली का आदेश पारित करते हुए कुल 33 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का आदेश दिए जाने की बात कही गई है। बृजेश का आरोप है कि न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित होने के कई महीने बाद भी संबंधित भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया गया है। उन्होंने स्थानीय राजस्व कर्मचारियों, लेखपाल एवं कानूनगो पर आदेश का प्रभावी अनुपालन नहीं कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित भूमि पर जुताई-बुआई कराई गई और धान की फसल भी काट ली गई। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से प्रार्थी परेशान है। शिकायतकर्ता ने संपूर्ण समाधान अधिकारी से मांग की है कि पारित न्यायालयीय आदेश का संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम एवं पुलिस बल को मौके पर भेजा जाए और ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर बेदखली आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अब देखना यह है कि तहसील प्रशासन न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराते हुए ग्राम समाज की भूमि को कब तक कब्जामुक्त कराता है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




