आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के नाम पर ठगी से सावधान, पैसे लेकर नियुक्ति कराने का दावा फर्जी !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों से धन वसूली करने तथा नियुक्ति कराने या नियुक्ति निरस्त कराने का दावा करने वाले अराजक तत्वों के संबंध में विभाग ने चेतावनी जारी की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और विभागीय पोर्टल पर अभ्यर्थियों की मेरिट सूची पहले ही दर्ज की जा चुकी है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल पर दर्ज मेरिट में किसी भी स्तर पर परिवर्तन अथवा संशोधन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी अभ्यर्थी की नियुक्ति कराने या नियुक्ति निरस्त कराने का दावा करने वाले लोगों की बात पूरी तरह भ्रामक और मिथ्या है। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत संपन्न कराई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे किसी भी व्यक्ति के बहकावे या झांसे में न आएं। नियुक्ति के नाम पर किसी को नकद अथवा अन्य माध्यम से धनराशि न दें। यदि कोई व्यक्ति नियुक्ति कराने के नाम पर पैसे की मांग करता है या अनुचित लाभ दिलाने का प्रलोभन देता है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी को दें। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और केवल विभागीय सूचनाओं पर भरोसा करें।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts